Aapka Rajasthan

Dausa में बारिश से तापमान गिरा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

 
Dausa में बारिश से तापमान गिरा, लोगों को गर्मी से मिली राहत
दौसा न्यूज़ डेस्क, नौतपा शुरू होने से पहले मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दौसा जिले में मंगलवार शाम को बादल छाने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे और दोपहर को फिर शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक चला। यहां गुरुवार सुबह तो मौसम साफ रहा, लेकिन करीब 9 बजे फिर से बादल छा गए।

जिला मुख्यालय समेत सिकंदरा, सिकराय, बांदीकुई, बहरावण्डा, सैंथल, गुढाकटला, बैजूपाडा, बालाजी, महुवा, मंडावर, सलेमपुर इलाके में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं  भी न्यूनतम 21 डिग्री व अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा था। ऐसे में तापमान में गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीती रात 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, इससे कई जगह पेड़ उखड़ गए तो बिजली के खंभे भी टूट गए। मौसम में ठंडक होने के चलते कूलर के उपयोग की भी जरूरत नहीं पड़ी।