Aapka Rajasthan

Dausa जिले में राज्य पदाधिकारियों ने स्काउट परिंडा अभियान का शुभारंभ किया

 
Dausa जिले में राज्य पदाधिकारियों ने स्काउट परिंडा अभियान का शुभारंभ किया

दौसा न्यूज़ डेस्क, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ दौसा के परिंडा अभियान का राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड संयम लोढ़ा , सहायक राज्य संगठन आयुक्त दामोदर प्रसाद शर्मा ने प्रशिक्षण केंद्र पर पक्षियों के लिए परिंडा लगाकर शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण आयुक्त ने कहा कि स्काउट पशु पक्षियों का मित्र होता है। इसी भावना के साथ स्काउट संगठन के तत्वावधान में गर्मियों में पक्षियों के लिए परिंडा अभियान चलाया जाता है। जानकारी के अनुसार स्थानीय संघ दौसा सचिव ओम प्रकाश शर्मा, गीजगढ़ सचिव गोविंद नारायण तिवाड़ी व सी ओ स्काउट व गाइड के नेतृत्व में 500 परिंडे लगाए जाएंगे। सहायक राज्य संगठन आयुक्त दामोदर प्रसाद शर्मा ने कहा कि स्थानीय संघ दौसा के स्काउट गाइड व पदाधिकारी सेवा व सहयोग के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। सीओ गाइड इंदु तंवर, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सचिव गोविंद नारायण तिवाड़ी ने अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।