Aapka Rajasthan

Dausa शहर में चरमराई व्यवस्था सफाई , जगह- जगह लगे कचरे के ढेर, लोग परेशान

 
Dausa शहर में चरमराई व्यवस्था सफाई , जगह- जगह लगे कचरे के ढेर, लोग परेशान

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा सफाई मजदूर कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को सफाई कर्मियों ने झाडू डाउन हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सफाई व्यवस्था चरमरा जाने के कारण मोहल्लों, गलियों, वार्ड, चौराहों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे नजर आए। आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति है कि सड़क पर फैल रहा कचरा उड़कर हवा के साथ दुकानों में वापस पहुंच रहा है।

प्रदेश व्यापी आह्वान के कारण लालसोट में नियमित रूप से सफाई करने वाले नगरपालिका के 54 कर्मी तथा ठेकेदार के 100 श्रमिकों ने झाड़ू डाउन हड़ताल रखी, जिसके कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। गंदगी से पानी निकास की नालियां की पड़ी है। लोगों को सड़ांध व दुर्गंध के वातावरण में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुरानी अनाज मंडी, कुम्हार पाडा, जिला हॉस्पिटल, तहसील रोड, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर भी कचरे के ढेर लगे हैं। अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर रखी है। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों से सफाई करवाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा श्रमिकों से सफाई कार्य कराने पर विचार किया जाएगा।