Dausa बैजूपाड़ा में पिंकी मीना को मिली पीएचडी की डिग्री
Jun 29, 2024, 16:00 IST
दौसा न्यूज़ डेस्क, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की शोधार्थी पिंकी मीना को पीएचडी की उपाधि मिली है। ढिगारिया कपूर गांव निवासी पिंकी मीना ने सिविल विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में "बीएम एवं डीबीएम के कोल्ड मिक्स के प्रदर्शन पर फिलर्स का प्रभाव" विषय पर शोध किया।
वर्तमान में डॉ. पिंकी मीना राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। ढिगारिया कपूर गांव से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली वे पहली महिला हैं। उनके पति संतोष मीना जलदाय विभाग में एक्सईएन के पद पर कार्यरत हैं।