Aapka Rajasthan

Dausa जिले में आज से 10 जगहों पर स्थाई महंगाई राहत कैम्प लगाए जायेगे

 
Dausa जिले में आज से 10 जगहों पर स्थाई महंगाई राहत कैम्प लगाए जायेगे 

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा जिले में 10 स्थानों पर 28 अप्रैल से स्थाई महंगाई राहत कैंप शुरुआत की जाएगी है। कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि स्थाई महंगाई राहत कैम्प आमजन के आवागमन वाली जगह पर लगाए जाएंगे, जिनमें नगर परिषद दौसा क्षेत्र में जिला अस्पताल, नगर परिषद परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, उपखंड लवाण में सीएचसी , नांगल राजावतान में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, पालिका लालसोट में नगर पालिका कार्यालय, पालिका बांदीकुई क्षेत्र में पंचायत समिति भवन, पंस बसवा, सांथा ग्राम के राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं बैजूपाड़ा के राजीव गांधी सेवा केंद्र में लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर बांदीकुई में माली सैनी समाज आर्थिक विकास एवं समाज सुधार संगठन की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। जन्मदिन को लेकर 1 मई को पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए जाएंगे। 2 मई को उपजिला अस्पताल बांदीकुई में मरीजों को फल वितरण व 3 मई को सुबह 7 बजे गणेश मन्दिर में हवन एवं यज्ञ, सुबह 8 बजे गौशाला बांदीकुई में गायों के लिए हराचारा एवं गुड़ खिलाने का कार्यक्रम तथा 10 बजे सैनी हॉस्पिटल बांदीकुई में रक्तदान शिविर का आयोजित होगा।