Dausa बांदीकुई में बारिश के बाद लोगों को मिली राहत
दौसा न्यूज़ डेस्क, शहर व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई। ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया। शहर में सोमवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बार-बार बिजली कटौती से लोग पसीने से तरबतर रहे। हालांकि बादल छाए रहे। मौसम भी बरसात का रहा, लेकिन दोपहर में उमस अधिक होने से लोग काफी परेशान दिखे। दोपहर 3:50 बजे अचानक तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई।
बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण शहर के बसवा रोड सहित अन्य स्थानों पर पानी भर गया। बारिश से पहले शहर का तापमान 38 डिग्री पर था। लेकिन बाद में 35 डिग्री पर रहा। बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे मौसम सुहाना हो गया। बांदीकुई के अलावा पंचमुखी, पंडितपुरा, धौली गुमटी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।