Dausa धनतेरस पर लोगो ने बांदीकुई में खरीदें बर्तन और सिक्के

दौसा न्यूज़ ङेस्क, दीपोत्सव के पहले दिन मंगलवार धनतेरस को बाजारों में बड़े उत्साह के साथ खरीदारी की जा रही है। माना जाता है कि इस दिन खरीदार से घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में लोग बर्तन, आभूषण, वाहन, प्राेपर्टी, कपड़ों आदि की खरीदारी करते हैं।
शहर के बाजार में सवेरे से ही भीड़ है। लोग मुहूर्त देखकर अपने घर के लिए सामान खरीद रहे हैं। आज के दिन ही व्यापारी भी अपने लिए बहीखाते खरीदते हैं। दीपावली पर इनकी पूजा होती है। इसके बाद नए वित्तिय वर्ष से इनका उपयोग किया जाता है।
सबसे ज्यादा डिमांड सिक्कों और बर्तनों की
समय के साथ भले ही मार्केट में कई नई वस्तुएं जुड़ गई हैं, लेकिन आज भी बाजार में सिक्कों और बर्तनों की डिमांड है। परंपरानुसार लोग आज के दिन सबसे अधिक सिक्के और बर्तन ही खरीदते हैं। लोगों ने बाजार में सोने-चांदी के सिक्के, स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदे। कई लोगों ने मान्यतानुसार कांसे के बर्तन भी खरीदे। इसके अलावा सजावटी सामान भी लोग खरीद रहे हैं।