Dausa मकान में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला
दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा जिला मुख्यालय के मंडी रोड स्थित खाली प्लॉट में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव प्लॉट में भरे पानी में पड़ा था। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि शहर के मंडी रोड स्थित एक प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। कीड़े के काटने से उसके कई अंग क्षत-विक्षत थे और शरीर फूला हुआ था।
इससे लगता है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत 2 या 3 दिन पहले हुई होगी। प्रथम दृष्टया मृतक मजदूर लग रहा है। उसकी जेब से एक मोबाइल मिला है। उसके नंबर के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पहचान हो सकेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।