Aapka Rajasthan

Dausa द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की हुई सजावट

 
Dausa द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की हुई सजावट

दौसा न्यूज़ डेस्क, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आएंगी. उनके दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया और बालाजी मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है. यहां ट्रस्ट की ओर से मंदिर के गर्भगृह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है. मंदिर के आंतरिक और बाहरी हिस्सों को भी रोशनी और झांकियों से सजाया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए मंदिर ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किए हैं.

मंदिर के गर्भगृह को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया है.

मंदिर के बाहर समुद्र मंथन की झांकी सजाई गई।

मंदिर परिसर में सजाई गई शिव परिवार की झांकी।

मंदिर परिसर में सजाई गई झांकी।

बालाजी मंदिर के सामने स्वागत द्वार भी लगाया गया है।
मंदिर ट्रस्ट की ओर से मीन भगवान मंदिर के सामने स्वागत द्वार लगाया गया है।