Dausa 108 कुंडीय महायज्ञ की कलश यात्रा आज होगी शुरू, महायज्ञ का आयोजन

इस दौरान भव्य कलश यात्रा का स्वागत फूल बरसाकर ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ के लिए एक मुख्य वैदिक कुंड से 108 विभिन्न वैदिक कुंड बनाए गए हैं। महायज्ञ में मुख्य यज्ञाचार्य मनीष शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां प्रदान की जाएंगी। 50 बीघा जमीन पर महायज्ञ के आयोजन की व्यवस्था की गई है। जिसमें यज्ञ मंडप, बाकी यजमानों के लिए व्यवस्था। 50 बीघे में पंगत प्रसादी स्थल, भजन कार्यक्रम, पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई है। महायज्ञ के लिए यजमानों द्वारा कुंडों की बोली लगाई गई थी। प्रधान कुंड की बोली बद्री पटेल कुशलपुरा के नाम पर 5 लाख 51 हजार में लगी थी। उप प्रधान कुंड की बोली रंगलाल सांवलाराम मीना कुशलपुरा के नाम से 2 लाख 51 हजार की राशि से लगाई गई थी। प्रधान कलश की बोली लाल सिंह राजपूत निवासी कुशलपुरा ने 1 लाख 51 हजार में छुड़ाई।