Dausa भागवत कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के श्रदालुओ को सुनाए प्रसंग
May 17, 2023, 13:15 IST

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा चांदराना शिवरामपुरा में चल रही भागवत कथा में आचार्य दीपक शरण भारद्वाज ने गोवर्धन भगवान के पूजन व कृष्ण बाललीलाओं का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन पूजन कर कथा का आनंद उठाया। आचार्य ने कृष्ण की बाल लीलाओं में कृष्ण के जन्म से लेकर पूतना वध, शकटासुर, अघासुर, बकासुर, धेनुकासुर आदि दैत्यों के संहार का प्रसंग सुनाए। उन्होंने प्रेम की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान केवल प्रेम के बंधन में बनते हैं व केवल प्रेम से ही प्राप्त होते है। गोवर्धन की पूजा के दौरान भक्तों ने गोवर्धन भगवान की झांकी के दर्शन किए। कथा के बीच-बीच में भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर राकेश कुमार, जयपाल, विमल महाराज, पवन महाराज आदि लोग मौजूद थे।