Dausa बांदीकुई में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया
Apr 1, 2024, 23:27 IST
![Dausa बांदीकुई में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया](https://aapkarajasthan.com/static/c1e/client/91529/uploaded/787d10688bdf82b29e6dd51380562749.webp?width=968&height=500&resizemode=4)
दौसा न्यूज़ डेस्क, बास्योड़ा सोमवार को शहर के शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। रात दो बजे से ही महिलाएं यहां पहुंचने लगीं।
इस अवसर पर शहर के हरिपुरा रोड स्थित शीतला माता मंदिर पर महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार नोकझोंक भी हुई। लेकिन मंदिर समिति की ओर से महिलाओं को कतार में खड़ा कर दिया गया। इस दौरान बार-बार अनाउंसमेंट किया गया और महिलाओं से धक्का-मुक्की न करने की अपील की गई. मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बावजूद महिलाओं में पूजा को लेकर उत्साह बरकरार रहा. इस दौरान महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया और कहानी सुनी। महिलाओं के आने का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। मंदिर को भी सजाया गया है. इस अवसर पर माता के भजन भी गाए गए। पूजा के लिए महिलाएं समूह के रूप में पहुंचीं।