Aapka Rajasthan

Dausa भांडारेज क्षेत्र में सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत

 
Ajmer की बेटी की खाटूधाम जाते समय हादसे में मौत

दौसा न्यूज़ डेस्क, लालसोट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल उमराव सिंह आज सोमवार को आरोपियों की तलाश और नोटिस तामील के लिए अपनी बाइक से दौसा जिले के भंडारेज क्षेत्र में गए हुए थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और हेड कांस्टेबल उमराव सिंह की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल उमराव सिंह 2022 से लालसोट थाने में तैनात थे जो कि आज सोमवार को सरकारी काम से अपनी बाइक से लालसोट थाने से रवाना होकर दोसा जिले के भांडारेज इलाके में पहुंचे थे। अज्ञात इस दौरान हेड कांस्टेबल उमराव सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर लगने से हेड कांस्टेबल की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिर गई और हेड कांस्टेबल उमराव सिंह बेसुध हालत में सड़क पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल उमराव सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद हैड कांस्टेबल उमराव सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मेडिकल टीम से हेड कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं लालसोट थाना पुलिस परिजनों की मौजूदगी में हेड कांस्टेबल उमराव सिंह के शव को उसके गांव खुंटला लेकर गई। जहां हेड कांस्टेबल की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल उमराव सिंह के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।