Dausa में दो छप्परपोश घरों में लगी आग, गेहूं सहित घरेलू सामान जला
May 17, 2023, 20:30 IST

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा दुब्बी डोलिका आईटी केंद्र के पास अचानक दो अलग- अलग छप्परपोश में आग लगने से नुकसान हो गया। अचानक छप्परपोश में लगी आग से अफरा- तफरी का माहौल हो गया। पीड़ित मोहन लाल ने बताया कि छप्परपोश अचानक आग की लपट दिखाई दी तो दौड़कर सामान निकालने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
छप्पर में रखा 8 बोरी गेहूं,1 बोरी खल,2 बाइक,2 पानी मोटर, 6 पिकअप टायर सहित घरेलू सामान जल गया। करीब दस मिनट बाद ही घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर एक ओर छप्परपोश घर में आग लग गई। आग की लपट देखकर लोग मौके पर पहुंचे। छप्परपोश घर के पास बंधी 3 भैंस आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई, जिसमे एक भैंस की हालात गम्भीर बनी हुई है। पीड़ित अमरी देवी ने बताया कि छप्पर में रखा 5 बोरी गेहूं, 1 बोरी चना,1 बोरी सरसों सहित घरेलू सामान जल गया।