Aapka Rajasthan

Dausa मे लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

 
Dausa मे लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

दौसा न्यूज़ डेस्क, लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।

जिले में अब तक पांचों विधानसभाओं को मिलाकर कुल 12 लाख 6 हजार 529 मतदाता हैं। जिसमें 6 लाख 39 हजार 876 पुरुष मतदाता, 5 लाख 66 हजार 648 महिला मतदाता और 05 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. जिले में 15 हजार 993 दिव्यांग मतदाता हैं, 30 हजार 485 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं.

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

बांदीकुई विधानसभा में कुल 2 लाख 22 हजार 407 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 17 हजार 239 पुरुष मतदाता, 1 लाख 05 हजार 167 महिला मतदाता और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.
महवा विधानसभा में कुल 2 लाख 20 हजार 906 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 18 हजार 158 पुरुष मतदाता, 1 लाख 2 हजार 746 महिला मतदाता और 2 ट्रांसजेंडर शामिल हैं.
सिकराय विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 63 हजार 630 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 40 हजार 59 पुरुष, 1 लाख 23 हजार 571 महिला मतदाता शामिल हैं.
दौसा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 43 हजार 632 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 28 हजार 285 पुरुष एवं 1 लाख 15 हजार 346 महिला मतदाता शामिल हैं.
लालसोट विधानसभा में कुल 2 लाख 55 हजार 954 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 36 हजार 135 पुरुष एवं 1 लाख 19 हजार 818 महिला मतदाता शामिल हैं.