Aapka Rajasthan

Dausa जिले में बैरवा विकास संस्था की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया

 
Dausa जिले में बैरवा विकास संस्था की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया 

दौसा न्यूज़ डेस्क, भारतीय बैरवा विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी धंसी राम बैरवा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल वर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी में जिला महामंत्री रोहित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुंदन, उपाध्यक्ष रोहिताश बैरवा, सचिव ओमप्रकाश बैरवा, मीडिया प्रभारी हरिसिंह लोदवाल, कोषाध्यक्ष कपिल बैरवा को नियुक्त किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल वर्मा ने पदाधिकारियों को समाज हित में कार्य करने का संकल्प कराया। इस मौके पर राजकुमार, दिनेश बैरवा, गुलशन बैरवा, राहुल बैरवा, सुनील बैरवा आदि कार्यकर्ता ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।