Dausa भागवत कथा में कन्यादान के लिए शामिल हुए श्रद्धालुओं
दौसा न्यूज़ डेस्क, बांदीकुई के तिवाड़ी मोहल्ले में चल रही श्रीमद भागवत कथा में रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और रुक्मणी विवाह में कन्यादान किया। बीच-बीच में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।
इससे पहले भागवत कथा में कथा वाचक मनोज कृष्ण शास्त्री ने कंस वध की कथा भी सुनाई। इसके बाद रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ। जिसमें रुक्मणी विवाह से जुड़ी जीवंत झांकी भी सजाई गई। कथा वाचक ने विवाह से जुड़ा प्रसंग भी सुनाया। इस मौके पर गणपत, रामप्रसाद, नंदकिशोर, डॉ जीआर लांगडी, राधेश्याम, रामरतन, विश्राम सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी प्रकार आभानेरी भैरुजी महाराज के मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा में कथा वाचक पंडित केदार प्रसाद भारद्वाज ने वामन अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा बलि ने अपने पराक्रम व बल से स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। जिससे देवी देवताओं में हडकंप मच गया था। इस मौके पर मनोज बोहरा, अंकुश बोहरा, लोकेश बाजारी, दीपक व्यास, अरुण शर्मा, संतोष मिश्रा, रामबाबू उदकी, राधाकिशन बाजारी, मुरारीलाल मिश्रा, मानसिंह गुर्जर, हुकम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।