Dausa महिला अधिकारिता एवं एजुकेट गर्ल्स की पहल से बाल विवाह रोको अभियान के तहत निकाली रैली
Apr 22, 2023, 07:23 IST

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा रामगढ़ पचवारा उपखंड मुख्यालय पर महिला अधिकारिता एवं एजुकेट गर्ल्स की साझा पहल से बाल विवाह रोको अभियान के तहत महिला व किशोरों द्वारा गुरुवार को रैली निकाली गई। पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा से पंचायत प्रसार विकास अधिकारी प्रभु लाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एजुकेट गर्ल्स से दीपिका शर्मा ने बताया कि बाल विवाह रोको अभियान सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को देखते हुए महिलाओं एवं किशोरों द्वारा रैली के माध्यम से घर-घर जाकर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को विस्तार से समझाया और शपथ दिलाई।