Aapka Rajasthan

Dausa स्काउट गाइड ने शुरू किया पक्षी बचाओ अभियान, लगाए परिंडे

 
Dausa स्काउट गाइड ने शुरू किया पक्षी बचाओ अभियान, लगाए परिंडे

दौसा न्यूज़ डेस्क, उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ के स्काउट्स गाइड्स ने यूनिट लीडर ज्योति शर्मा के नेतृत्व में पक्षी बचाओ अभियान शुरू किया।

इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड ने पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र, घोंसला, परिंडा पक्षियों के लिए लगाए गए। प्रत्येक स्काउट गाइड ने 5 परिंडे लगाने का संकल्प लिया। राकेश शर्मा ने पक्षी बचाओ अभियान का परिंडा लगाकर उद्घाटन करते हुए कहा कि पक्षी मनुष्य के जीवन में महत्व पूर्ण है। पर्यावरण को संतुलित करने में मदद करते हैं। इस पौधरोपण भी किया गया।