Aapka Rajasthan

Dausa निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र, विश्व में लहराएगा भारत का परचम

 
Dausa निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र, विश्व में लहराएगा भारत का परचम

दौसा न्यूज़ डेस्क, पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य महाराज निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि समय आने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, बल्कि पूरा एशिया हिंदू महाद्वीप के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि फिर से विश्व में भारत का परचम लहराएगा। धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी होशियारपुर पंजाब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धर्मसभा, राष्ट्ररक्षा व साधना में मार्गदर्शन के लिए जाते समय दौसा रेलवे स्टेशन पर कुछ देर रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि थोड़े समय में न केवल भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा, बल्कि पूरा एशिया हिंदू महाद्वीप के रूप में उभरेगा।

उन्होंने कहा कि व्यास पीठ से पूरी धार्मिक व्यवस्था और शासन व्यवस्था का परिमार्जन होगा। सभी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दुओं को अपने जीवन में कम से कम 1/2 घंटा साधना अर्जित करनी चाहिए। प्रत्येक परिवार से एक घंटा और एक रुपया निकले, जिसकी योजना नजदीकी मंदिरों में बनाई जाए। धर्माचार्य डॉ. परमेश्वर गंगावत ने बताया कि जगतगुरु का स्वागत पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी दौसा व श्रद्धालुओं ने माला-पुष्प अर्पित कर किया. इस दौरान शिष्यों ने 'धर्म की जय, जीवों में सद्भाव, विश्व का कल्याण, हम भारत को भव्य बनाएंगे, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे' के नारों से स्टेशन को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर पीठ परिषद जिलाध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, पूर्व डीईओ सुशील शर्मा, उमेश सिंहा, राधेश्याम, कृष्णा, रुद्रेश्वर हर्ष, नवीन रैला, रवि गंगावत, गजेंद्र झाला, मुकेश शर्मा, बलराम शर्मा, रमेश जायसवाल, रमाकांत खंडेलवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.