Aapka Rajasthan

Dausa मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ब्यूटी कॉन्टेस्ट 9 को

 
Dausa मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ब्यूटी कॉन्टेस्ट 9 को

दौसा न्यूज़ डेस्क, लेडीज क्लब दौसा की ओर से 9 जून को दौसा में मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम एवं मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब की चेयरपर्सन सारिका शर्मा ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता निदेशक की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया है।

दौसा जिले की 18 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित युवतियां एवं महिलाएं मिस इंडिया ग्लैम के लिए तथा विवाहित महिलाएं मिसेज इंडिया ग्लैम के लिए आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ 25 मई तक आवेदन कर सकेंगी। 2 जून को प्रतिभागियों के लिए सामान्य एवं सरल ऑडिशन भी होगा।

बैठक में मिस इंडिया ग्लैम सौम्या गुप्ता, सुष्मिता पुरी राजस्थान मिस इंडिया ग्लैम, पायल दरयानी मिस इंडिया ग्लैम की सेकेंड रनर अप, आकांक्षा शेखावत मिस इंडिया ग्लैम की थर्ड रनर अप, रिधिमा सरीन ग्लैम स्टार ऑफ मिस इंडिया ग्लैम, सौम्या शर्मा मिस इंडिया ग्लैम बेस्ट स्माइल, प्रियांशी सिसौदिया मिस गुडनेस ऑफ मिस इंडिया ग्लैम, अंकिता राठौड़ थर्ड रनर अप ऑफ मिस इंडिया ग्लैम मौजूद रहीं।