Dausa गृह राज्य मंत्री बेढम का गुर्जर समाज के लोगो ने किया अभिनन्दन
Jan 8, 2024, 16:00 IST

दौसा न्यूज़ डेस्क, गृह, डेयरी व पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का रविवार को जिला मुख्यालय से गुजरते समय कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म नगर जाते समय दौसा से गुजर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
गुर्जर नेता देवराज चाड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराने में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही।
इस अवसर पर देवराज चाड, विजय बैरवा, सुभाष मरियाड़ा, शक्तिसिंह अरनिया, डालचंद ढोलका, कृष्ण सोडाला, सुरेंद्र बनियाना, जीतू मानोता, महेंद्र नयावास, अशोक बनियाना, हरिसिंह बनियाना, कजोड़ मल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।