Dausa कलराज मिश्र ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किये
दौसा न्यूज़ डेस्क, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीबालाजी महाराज के दर्शन किए। मिश्र के मंदिर पहुंचने पर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने अगवानी कर स्वागत किया। पंडितों के वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ मिश्र ने बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर महंत ने उनको सोने के चोले का टीका लगाकर अभिनंदन किया।
दर्शनों के बाद मीडिया से बात करते हुए मिश्र ने कहा- आज प्रदेश को नए और सुयोग्य राज्यपाल मिले हैं। मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला। यहां रहकर स्वयं अनुभव किया कि मैं देवनगरी में हूं। जिससे हमेशा सकारात्मकता का अनुभव होता रहा। नवनियुक्त राज्यपाल भी ग्रामीण क्षेत्र से हैं और किसानों की समस्याओं से पूरी तरह जानकारी हैं।
वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधानसभा स्पीकर पद पर रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में निश्चित रूप से प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान मिलेगा। इस मौक़े पर दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार, गंगापुर सिटी कलेक्टर गौरव सैनी, एसपी रंजीता शर्मा, एएसपी दिनेश अग्रवाल, एसडीएम जसवंत मीना, डिप्टी एसपी दीपक मीना, थाना प्रभारी गौरव प्रधान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।