Aapka Rajasthan

Dausa कृषि वैज्ञानिकों ने किसान संगोष्ठी में बताए नए तरिके

 
 Dausa कृषि वैज्ञानिकों ने किसान संगोष्ठी में बताए नए तरिके 

दौसा न्यूज़ डेस्क, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली एवं कृषि विभाग, दौसा के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत ग्राम पाड़ला एवं नौरंगपुरा का बास मंडावर में कृषि आय बढ़ाने के लिए नए आयामों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक (विस्तार) डॉ. रविन्द्र नाथ पडारिया ने किसानों को परम्परागत फसलों के स्थान पर सब्जी एवं फलदार वृक्ष लगाने की सलाह दी,

ताकि कृषि आय बढ़ाई जा सके। पूसा के नोडल अधिकारी (अनुसूचित जनजाति) डॉ. महेश चंद मीना ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। डॉ. देवाशीष मण्डल ने मृदा स्वास्थ्य एवं मानव स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. समरथलाल मीना ने खरीफ फसलों में खरपतवार नियंत्रण एवं फसलों में सस्य विज्ञान संबंधी जानकारी दी। डॉ. गोगराज सिंह जाट ने सब्जी उत्पादन के महत्व एवं लाभ के बारे में बताया। डॉ. मलखान सिंह ने खड़ी फसलों में रोगों के नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। डॉ. नित्या ने खरीफ फसलों में कीट नियंत्रण, डॉ. शशि मीना ने विभिन्न फसलों की किस्मों एवं बीज उपचार की जानकारी दी।