Aapka Rajasthan

Dausa रिश के कारण मौसम में ठंडक, तेज़ आंधी से गिरा बबूल का पेड़

 
Dausa रिश के कारण मौसम में ठंडक, तेज़ आंधी से गिरा बबूल का पेड़

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा मुख्यालय पर रविवार को शाम 5 बजे करीब तेज आंधी के बाद बारिश हुई। आंधी से गैस एजेंसी के पास पहली गवाड़ी में बबूल का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पास में ही पाटोल थी,मगर बच गई। एक घंटे तक चली आंधी व बारिश से गर्मी में राहत मिली। आशीष गुप्ता,ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है और तापमान भी बढ़ता जा रहा है। इससे गर्मी से हाल बेहाल है। आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया और गर्मी से राहत मिली।

रविवार शाम तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी का दौर चला। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी का दौर शुरू हुआ। इस दौरान बूंदाबांदी भी आई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। तापमान भी 35 डिग्री से 31 डिग्री रह गया। तेज आंधी चलने से बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई।