Aapka Rajasthan

Dausa पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

 
Dausa पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती 

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा की चौधरी धर्मशाला में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई। जहां कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राजेश पायलट की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विधायक मुरारीलाल मीणा ने कहा कि भले ही राजेश पायलट अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन राम राम सा कहते ही मन में राजेश पायलट का चित्रण मेरे सामने आ जाता है। वे सदैव किसानों, मजदूरों और दलितों के हक के लिए राजनीति की। वो कहा करते थे कि देश की उन्नति का रास्ता इन्हीं वर्गों से होकर गुजरता है, जिस दिन इन वर्गों के लोग नीति निर्माण में निर्धारक हो जाएंगे सही मायने में देश का विकास तय हो जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा पायलट किसानों, दलितों व मजदूरों के लिए भारत रत्न थे।

इस दौरान दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा, पूर्व प्रधान डीसी बैरवा, रूक्मणी गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन ममता चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगदीश मीना, निहारिका जोरवाल, उमाशंकर बनियाना, शरद नागर, शीतल चौबे, कन्हैया लाल सैनी, विनोद भंडारी, सियाराम सतावन, कंवरपाल गुर्जर, हंसराज गुर्जर, रवि घोसी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।