Aapka Rajasthan

Dausa बारिश के बाद हवाओं के साथ हुआ ठंडा मौसम, मौसमी बीमारियों का खतरा

 
Dausa बारिश के बाद हवाओं के साथ हुआ ठंडा मौसम, मौसमी बीमारियों का खतरा 

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव ने एक बार फिर लोगों को हल्की ठंड का अहसास कराया है। दौसा जिले में शनिवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ रविवार को भी झमाझम बारिश जारी रही. जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर चला। जिला मुख्यालय पर भी बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण मौसम सर्द हो गया।

वहीं सर्द हवाओं ने भी लोगों को ठंड का अहसास कराया। लोगों का कहना है कि अप्रैल के महीने में चिलचिलाती धूप का दौर शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार अप्रैल का महीना बीत जाने के बावजूद गर्मी ने रफ्तार नहीं पकड़ी है. मौसम में अचानक आए बदलाव ने एक बार फिर नवंबर माह जैसी ठंड का अहसास कराया है। अचानक ठंडे और गर्म मौसम से बीमारियां बढ़ने की आशंका है। वहीं किसानों को मवेशियों के लिए हरा चारा बोने में सुविधा होगी।