Aapka Rajasthan

Dausa शीतला माता को परोसे गए ठंडे व्यंजन, मंदिरों में की गई सजावट

 
Dausa शीतला माता को परोसे गए ठंडे व्यंजन, मंदिरों में की गई सजावट
दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा जिले भर में बुधवार को शीतलाष्टमी का पर्व मनाया गया। माता के मंदिरों में महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की और ठंडे पकवानों का भोग लगाया। मां की पूजा के लिए सुबह चार बजे से ही महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शहर के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया और जागरण का आयोजन किया गया। पुराने शहर के शिलामंद पाड़ा और खारी कोठी में सबसे ज्यादा भीड़ शीतला माता मंदिर में रही। महिलाओं ने शीतला माता को तरह-तरह के ठंडे पकवानों की कंडवारी का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।