Dausa शहर में हुई बारिश से मौसम में आया बदलाव
दौसा न्यूज़ डेस्क, शहर सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रिमझिम बरसात का दौर चला। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। वही तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
शहर में शुक्रवार को दोपहर तक उमस भरी गर्मी का दौर था। आसमान में बादल छाए हुए थे। शाम करीब 5:30 बजे बरसात का दौर शुरू हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रिमझिम बरसात हुई। बीच में थोड़ी देर के लिए तेज बरसात का दौर भी हुआ। लेकिन इसके बाद फिर से रिमझिम बरसात शुरू हो गई।
बरसात होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वही तापमान भी 40 डिग्री से 35 डिग्री पर रह गया। ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बरसात के कारण शहर के बाजारों में पानी का भराव भी हुआ। मानसून को देखते हुए नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई कर भी शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने अभी 2 दिन तक शहर में बरसात की संभावना व्यक्त की है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी शाम को बरसात हुई इससे लोगों ने गर्मी से रात महसूस की।