Dausa महिला पहलवानों के समर्थन में इंटक महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च, कार्रवाई की मांग
May 13, 2023, 12:00 IST

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) व महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में गांधी तिराहे कैंडल जलाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुक्मणी देवी गुप्ता ने बताया महिला पहलवानों के समर्थन में न्याय की गुहार के लिए जिला मुख्यालय पर गांधी तिराहे पर कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति से न्याय की गुहार की।
कहा कि महिला पहलवानों को न्याय व दोषी व्यक्ति चाहे किसी भी स्तर का हो उसे संविधान के दायरे में रहकर गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिला, तो महिला विंग इंटक व महिला कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इंटक के जिला प्रवक्ता जलजीत मीणा ने बताया कि जंतर-मंतर दिल्ली पर महिला पहलवानों को शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन करते हुए काफी दिन व्यतीत होने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है।