Dausa लालसोट के अमन शर्मा आईआईएसईआर में हुए चयनित
दौसा न्यूज़ डेस्क, लालसोट के अमन शर्मा ने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) की अखिल भारतीय परीक्षा में 376वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आईआईएसईआर में अखिल भारतीय स्तर पर 1966 सीटें हैं। जिसमें अमन शर्मा ने सामान्य वर्ग में 376वीं रैंक प्राप्त की है। प्रथम काउंसलिंग में उसका ब्रह्मपुर महाविद्यालय में चयन हुआ है। अमन ने बताया कि वह मानव स्रोतों पर विशेष शोध करेगा। जिसके माध्यम से वह मानव शरीर में मृत कोशिकाओं को विकसित करने, असाध्य रोगों के लिए वैक्सीन विकसित करने की दिशा में काम करेगा,
ताकि पीड़ित मानव को असाध्य रोगों से मुक्ति मिल सके। उसने बताया कि उसका सपना वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना था। साथ ही ऐसी वैक्सीन का आविष्कार करना था। जिससे असाध्य रोगों का इलाज हो सके। पीड़ित मानव की सेवा करने के जज्बे ने उसे वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। उसके पिता जटाशंकर शर्मा ने उसे वैज्ञानिक बनने का सपना पूरा करने के लिए प्रेरित किया। शोध संस्थान में उसके चयन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।