Aapka Rajasthan

Dausa बांदीकुई के महुखेड़ा गांव में 5 मिनट तक तेज तूफान आया

 
Jaisalmer में तेज हवा के साथ तूफान, गर्मी से मिलेगी राहत

दौसा न्यूज़ डेस्क, बांदीकुई के महूखेड़ा गांव में गुरुवार रात 5 मिनट के तूफान से 10 बिजली के पोल गिर गए। पेड़ भी उखड़ गए। गांव में करीब 15 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे पहले तेज हवाएं चलीं। इसके बाद करीब 5 मिनट तक तेज आंधी आई। इससे गांव में करीब 10 बिजली के पोल गिर गए और तार टूट गए। उन्होंने बताया कि 10 से ज्यादा पेड़ भी उखड़ गए। तेज आंधी के कारण मकान पर लगे टीन शेड भी उखड़ गए।

लोगों ने घरों में छिपकर खुद को बचाया। वहीं, रात 10 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। जो दोपहर 12 बजे तक भी ठीक से चालू नहीं हो पाई। बिजली सप्लाई बंद रहने से गांव में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अभी तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। महूखेड़ा के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी तेज आंधी आई। लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।