Aapka Rajasthan

Dausa जिले के बांदीकुई जंक्शन पर लगाया जाएगा 30 मीटर ऊंचा तिरंगा

 
Dausa जिले के बांदीकुई जंक्शन पर लगाया जाएगा  30 मीटर ऊंचा तिरंगा

दौसा न्यूज़ डेस्क, बांदीकुई रेलवे जंक्शन पर अब 30 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए यहां काम शुरू हो गया है, जिसे अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस स्टेशन के विकास के लिए इसका चयन अमृत योजना में किया गया है। इसी योजना के तहत यहां 23 करोड़ रुपए की लागत से तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

इसके साथ ही यहां प्रथम प्रवेश द्वार पर नई बिल्डिंग का निर्माण, वेटिंग हॉल, दुपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए पार्किग, पार्क निर्माण सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा झंडे की उंचाई सबसे ज्यादा रहेगी। इससे शहर के लोग स्टेशन पर लगे तिरंगे झंडे को आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा जंक्शन के प्रथम प्रवेशद्वार पर पार्क का निर्माण भी शुरू हो गया है।