Aapka Rajasthan

Dausa बैरवा समाज की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में नेहा काॅलोनी की टीम रही विजेता

 
Dausa बैरवा समाज की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में नेहा काॅलोनी की टीम रही विजेता

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा बैरवा समाज के तत्वावधान में महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता डोरिया कॉलोनी आयोजन की गई। सरकार की ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं को निखारने के लिए खेलों का आयोजन कर रही है। इसे लेकर बैरवा समाज ने अपनी भागीदारी निभाते हुए महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता के दौरान नेहा कॉलोनी, डोरिया कॉलोनी, जोशी कॉलोनी व कबीर काॅलोनी की महिलाओं ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डोरिया कॉलोनी व नेहा कॉलोनी के बीच खेला गया, जिसमें विजेता टीम नेहा कॉलोनी रही। नेहा कॉलोनी की कैप्टन चेतना देवी का प्रदर्शन अच्छा रहा। इस अवसर पर चेतना देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, कविता देवी, अनीता देवी, आदि उपस्थित रहीं।

Dausa छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित