Aapka Rajasthan

Dausa शादी समारोह में विषाक्त भोजन से 11 लोग बीमार पड़े

 
Dausa शादी समारोह में विषाक्त भोजन से 11 लोग बीमार पड़े 

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा जिले के सैंथल क्षेत्र में शनिवार शाम को फूड पॉयजनिंग का मामला सामने आया। शादी में बची हुई रबड़ी खाने से 11 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने पर सभी लोगों को सैंथल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार परिवार एक सदस्य डीजे बजाने का काम करता है। शुक्रवार शाम को वह एक शादी समारोह में डीजे बजाने गया था। वहां से बची रबड़ी को घर ले आया। जिसके सेवन से परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि रबड़ी खाने के काफी देर बाद बच्चों को पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। बाद में बाकी सभी फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी की तबीयत में सुधार है।