Dausa जयपुर धरने में जिले से 100 शिक्षक हुए शामिल, आंदाेलन की चेतावनी

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा 11 सू्त्री मांगाें के समर्थन में शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में साेमवार काे जयपुर में शहीद स्मारक पर धरना दिया गया। इसमें दाैसा से भी 100 शिक्षक शामिल हाेने के लिए सुबह जयपुर रवाना हुए। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के बैनर तले आयाेजित धरने काे प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने लीड किया। सरकार ने जल्द ही मांगाें का समाधान नहीं किया ताे आंदाेलन किया जाएगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदार हाेगी। संगठन मंत्री घनश्याम व प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद ने 11 सूत्रीय मांगाें के संबंध में जानकारी दी। सरकार काे कई बार मांगाें से अवगत कराया जा चुका है।
इसके बावजूद मांगाें काे नजर अंदाज किया जा रहा है। मांगे नहीं मानी ताे प्रत्येक जिले में क्रमिक धरना शुरू किया जाएगा। दाैसा से धरने में शामिल हाेने के लिए सुबह जयपुर जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा, विभाग संगठन मंत्री गुलाब चंद शर्मा, जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष परीक्षित शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि किशाेर कुमार सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा, गाेविंद सहाय शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, सुरेंद्र जांगिड़ आदि करीब 100 शिक्षकाें रवाना हुए।