Aapka Rajasthan

Churu पुलिस नाकाबंदी में 5 लाख की दो किलो अफीम जब्त, दो गिरफ्तार

 
Churu पुलिस नाकाबंदी में 5 लाख की दो किलो अफीम जब्त, दो गिरफ्तार

चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू की रतननगर पुलिस ने गुरुवार रात एक कार से दो किला अफीम जब्त कर दो आरोपियों को ​गिरफ्तार किया है। रतननगर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात रतननगर तिराहे पर नाकाबंदी लगा रखी थी। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रही कार को रूकवाया। ड्राइवर से पूछताछ करने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक थैले से दो किला अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

5 लाख की 2 किलो अफीम के साथ दो तस्कर  गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि अफीम को वह नोखा के मुकाम से लेकर आये थे। अफीम की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह कर रहे है। पुलिस दोनों तस्करों को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश करेगी।