इस New Highway से राजस्थान से हरियाणा तक का सफर बनेगा आसान, इन इलाकों में तेज और बेहतर होगी कनेक्टिविटी

चूरू न्यूज़ डेस्क - जिले के लिए एक अच्छी खबर है कि हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाले नए हाईवे का सर्वे शुरू हो गया है। हरियाणा को राजस्थान से जोड़ने वाले इस नए हाईवे के निर्माण से चूरू जिले सहित पूरे बीकानेर संभाग के लोगों का सफर आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार आम लोगों की सुगम यात्रा के लिए केंद्र सरकार द्वारा सड़कों के सुधारीकरण के तहत महत्वपूर्ण सड़क मार्गों को विकसित करने की कड़ी में चूरू जिले से एक नए हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण योजना के तहत बने प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
चूरू से सिरसा तक बनेगा नया हाईवे
जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा से चूरू तक नया हाईवे बनाने का प्रस्ताव है। जिसके लिए इस हाईवे की कुल लंबाई का सर्वे चल रहा है। सूत्रों की मानें तो इस सर्वे से पहले ही सिरसा से करीब 34 किलोमीटर लंबाई का हिस्सा तय हो चुका है। सिरसा से चूरू जिले तक बनने वाले इस हाईवे से न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि राजस्थान के वाहन भी गुजर सकेंगे। उन्हें हरियाणा और पंजाब जाने के लिए सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।
निजी कंपनी कर रही है सर्वे
सिरसा, नोहर और तारानगर से होकर बनने वाला यह हाईवे चूरू को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा। जानकारी के अनुसार इसके लिए एक निजी कंपनी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। निजी कंपनी सर्वे रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंपेगी।
इनका कहना है
केंद्र सरकार ने सड़क सुधार, विकास एवं विस्तार योजना के जरिए हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय गति दे रहा है। सिरसा से चूरू तक का हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा, जिससे न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि शेखावाटी समेत राजस्थान के लोगों के लिए भी सफर आसान हो जाएगा।