Aapka Rajasthan

Churu न्यूनतम तापमान गिरा, खिली धूप सर्दी से मिली राहत

 
Churu न्यूनतम तापमान गिरा, खिली धूप सर्दी से मिली राहत
चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू अंचल में एक ओर शीत हवाएं सुबह शाम मौसम सर्द बना रही है तो दूसरी ओर दिन में खिलनेवाली धूप सर्दी से लोगों को राहत मिल रही है। बीती रात एक बार फिर सर्द रही तथा शीतल हवाओं के कारण न्यूनतम तापमापी पारा निम्नतम की ओर बढ़ा लेकिन सुबह सूर्य देव के जल्दी उदय होने से लोगों को सर्दी से बचाव का सहारा मिला। शीतल हवाओं से जहा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं तेज धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अधिकतम 23.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 4.0डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और सुबह आर्द्रता 82 प्रतिशत रही।