Aapka Rajasthan

राजस्थान के Churu जिले में गर्मी दिखाने लगी हॉट तेवर! दिन में 34°C तो रात में 18°C तक पहुंचा पारा, जाने आगे क्या होगा ?

 
राजस्थान के Churu जिले में गर्मी दिखाने लगी हॉट तेवर! दिन में 34°C तो रात में 18°C तक पहुंचा पारा, जाने आगे क्या होगा ?

चूरू  न्यूज़ डेस्क - राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। मार्च के महीने में ही चूरू जिले में काफी परेशानी बढ़ गई है। यहां रात का तापमान भी 18 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक है। चिलचिलाती धूप के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। वहीं, दोपहर के समय बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की परेशानी साफ नजर आ रही है। मौसम विभाग ने भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आज (22 मार्च) एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी से परेशानी बढ़ने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है।

अगले 4-5 दिन भी नहीं मिलेगी राहत
चूरू में दोपहर के समय चिलचिलाती धूप हर किसी को परेशान कर रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही इलाके में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आगे इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी बढ़ेगी। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

फसलों की कटाई पर नहीं पड़ेगा असर
वहीं, चूरू समेत सभी हिस्सों में फसलों की कटाई हो रही है। ऐसे में बढ़ती गर्मी से उनके पकने पर असर नहीं पड़ेगा और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के सक्रिय होने पर भी गर्मी का असर बना रहेगा। अब धीरे-धीरे गर्मी जोर पकड़ेगी।

न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री के पार
राजस्थान में न्यूनतम तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी के चलते पारा 12 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार कल 21 मार्च को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि संगरिया में न्यूनतम तापमान 12.5 दर्ज किया गया।