राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना! 32 साल की महिला संग 18 लोगों ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने किकी देते थे धमकी

चूरू न्यूज़ डेस्क - राजस्थान के चूरू जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। 32 वर्षीय महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला चौंकाने वाला है। सभी आरोपियों के नाम दर्ज कर लिए गए हैं और दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। कुछ वीडियो वायरल होने की भी जानकारी मिली है, उसकी भी जांच की जा रही है। दूधवाखारा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि महिला इलाके के एक गांव की रहने वाली है।
उसका परिचित ज्ञान सिंह नाम का युवक उसके घर आता-जाता था। एक दिन ज्ञान सिंह ने महिला को किसी काम से अपने घर बुलाया और वहां उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ज्ञान सिंह महिला को कभी अपने घर बुलाता तो कभी उसके घर जाता। डर के मारे महिला चुप रही। लेकिन बाद में ज्ञान सिंह ने अपने तीन दोस्तों को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया। तीनों ने ज्ञान सिंह के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद वीडियो बना लिए। ज्ञान सिंह व अन्य ने ये वीडियो अपने दोस्तों को सौंप दिए। उसके बाद दुष्कर्म व शोषण का सिलसिला शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि ज्ञान सिंह ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
उसके अलावा भाल सिंह, कान सिंह, नाथू सिंह, भंवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामअवतार, मुकेश, महेंद्र, रामदयाल, रघुवीर, धन्ने सिंह, प्रेम सिंह, पवन, राकेश, रणजीत सिंह, रूप सिंह व महेंद्र सिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है। नामजद लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाने की तैयारी चल रही है। महिला का आरोप है कि इन सब से परेशान होकर उसने कई बार अपना नंबर बदला। लेकिन उसके बाद भी उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा। इसके चलते वह गांव छोड़कर हनुमानगढ़ जिले में जाकर अपने पति के साथ रहने लगी।