Aapka Rajasthan

Churu में गिरे चने के आकार के ओले, लोगों को गर्मी से राहत

 
Churu में गिरे चने के आकार के ओले, लोगों को गर्मी से राहत

चूरू न्यूज़ डेस्क, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर में मौसम साफ हो गया। मगर शाम करीब साढ़े छह बजे बाद अचानक काली-पीली आंधी आई। इसके बाद शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक रुक-रुककर जारी रहा। इससे पहले गुरुवार शाम तारानगर में आए तेज अंधड़ के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

अंधड़ के कारण तार टूटने से बिजली गुल हो गई। ओलावृष्टि होने से किसानों की नरमे और कपास की फसल हो नुकसान होने की आशंका है। लगातार बारिश होने से जिले के लोगों को प्रचण्ड गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। 26-27 मई को केवल उत्तरी भागों में मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 व 29 मई से एक ओर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चूरू में 12.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।