Aapka Rajasthan

Churu सुबह से शाम तक घर-घर गूंजा राम नाम, शेखावाटी-क्षेत्र राममय

 
Churu सुबह से शाम तक घर-घर गूंजा राम नाम, शेखावाटी-क्षेत्र राममय

चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू नश्तर सी चुभनेवाली शीतलहर और छाए घने कोहरे से बेपरवाह लोगों के मन मस्तिष्क में बस एक नाम हमारे घर लौटे राम। राम भक्ति के साथ बीती एकादशी की रात और फिर प्रभात फेरियों के संगम से शुरू हुई द्वादशी सोमवार की शरद प्रात:काल अयोध्या में बिराजे रामलला का आह्वान के साथ मंदिरों में बज उठे घंटे घड़ियाल। मातृ शक्ति की माने तो यह रामजी की प्राण प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि हर भारतीय प्राणवान हुआ है। गढ़ के पास बालाजी के मंदिर से कोहरे को चीरकर जगमगाते दीपक और शहर की एकत्रित हुई नर नारियां शीतलहर को पस्त कर रामनाम के कीर्तन से ओजपूर्ण वातावरण का निर्माण करती हुई राम मंदिर की ओर बढ़ रही थी। चूरू के श्रीराम मंदिर में पहुंची प्रभात फेरी तो रामजी के आगे बैठक श्रद्धालुओं ने हमारे रामजी से राम राम कहियोजी हनुमान कीर्तन के माध्यम से अयोध्या संदेश भिजवाया और हनुमान चालीसा गाया। सूर्योदय होने के साथ ही घरों से राम आरती की स्वर लहरियां गूंज और मंदिरों में आयोजनों की बयार बही। हर्ष, उल्लास, श्रद्धा और विश्वास से छलक रहे अंचल में ज्योंही अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से संपन्न करवाई प्राण प्रतिष्ठा के साथ अंचलवासियों ने अपने आराध्य की सोवणी ूमूर्त देखी तो जयश्रीराम के उद्घोष के साथ आसमान गूंज उठा। राम लखन, भरत शत्रुघ्न के जयकारे के साथ ही मंदिरों में गूंज श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हर भवभय दारुणं आरती गूंज उठी। दोपहर को छोटी काशी में जब श्रीराम शोभायात्रा निकली तो चूरू अवधपुरी बन गया।

शोभायात्रा में मातृ शक्ति का उमड़ा सैलाब

इन्द्रमणी पार्क से निकली श्रीराम शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुई मातृ शक्ति ने जब श्रीराम का जयघोष किया तो जनपद ने अयोध्या लौटे श्रीराम के प्रति आघात श्रद्धा प्रकट की। करीब दस हजार नर नारियों और बच्चों की उपिस्थति में निकली शोभायात्रा रेलवे स्टेशन मार्ग, नई सड़क, सुभाष चौक और बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंची। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे जैेसे गीत और वंदेमातरम जयश्रीराम व भारत माता की जयघोष और थिरकते युवकों ने यात्रा को मनोहरी बना दिया। शोभायात्रा में श्रीराम की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। इससे पूर्व शोभायात्रा को भानीनाथ आश्रम के संत देवनाथ व ध्याननाथ ने राम दरबार की पूजा अर्चना कर रवाना किया। विश्व हिंदू परिषद प्रांत सत्संग प्रमुख मंजू वैष्णव, जिला मंत्री कमल सोनी, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका पूजा, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष आशीष चोटिया, आनंदोत्सव समिति के संयोजक संदीप सारड़ा, मनीष क्याल, राकेश सैनी, रामचंन्द्र सैनी, जयवीर, दिनेश शर्मा आदि ने आभार जताया। भगवा रैली का नई सड़क व्यापारं मंडल की ओर से फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इससे पहले शानदार आतिशबाजी की गई। इस मौके पर व्यापारियों ने भगवा रैली में प्रसाद बांटा। इस दौरान व्यापार मंडल के योगेंद्र वर्मा, मनीष कुमावत, आनंद राठी, संजय सैनी, सुनीता वर्मा, राजेंद्र प्रजापत, नितेश सैनी, लालचंद मेघवाल, बालमुकुंद वर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, सोनू सैनी, सुनील प्रजापत, महेश गोयल आदि ने सहयोग किया।

रामजी हमारा म्हाने लागे घणा प्यारा जी

शहर में नियमित निकलने वाली प्रभात फेरियां सोमवार को विशेष आयोजन के साथ निकली। श्रीहरि कीर्तन व प्रभात फेरी परिवार की धोली श्क्ति मंदिर से प्रभात फेरी शुरू हुई। चमत्कारी बालाजी मंदिर, अग्रसेन नगर, श्रीराम मंदिर और नया बास की प्रभात फेरियों का स्थानीय गढ़ के आगे संगम हुआ और यहां से रामजी हमारा म्हाने लागे घणा प्यारा जी जैसे राम कीर्तन के साथ यह श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां हनुमान चालीसा पाठ के साथ कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अयोध्या संदेशा भिजवाया। श्रीराम मंदिर में हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शिवालय में श्रद्धालुओं ने लाइव देखा सीधा प्रसारण

शिव ज्योति शिवालय में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं ने देखा तो यहां भजन कीर्तन का दौर चला। अयोध्या मेंदिर में ज्योंही भगवान राम विराजमान हुुए त्योंही मंदिर परिसर श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। यहां पर उपिस्थत अनेक महिलाएं रामजी के दर्शन कर भावुक हो गई। इसी क्रम में गांधी पार्क श्रीराम मंदिर शिवालय में हुई महाआरती और कीर्तन में मातृ शक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यहां पर राजस्थानी भाषा मर्मज्ञ प्रो.भंवरसिंह सामौर का समिति के इन्द्रसिंह शेखावत, कैलाश चन्द्र ने अभिनंदन किया। शहर के तीस मंदिरों में सीधा प्रसारण : शहर के तीस मंदिरों में अयोध्या से हुआ सीधा प्रसारण देखने श्रद्धालु उमड़े। दो-तीन वार्ड मिलाकर बनाई गई 16 समितियों की ओर से मंदिरों में सीधे प्रसार सहित भजन कीर्तन आदि आयोजन हुए। आयोजन में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दी। पुलिस चोकी के पास व्यापारियों ने सुन्दरकाण्ड का पाठ किया।