Aapka Rajasthan

Churu विधायक ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 
Churu विधायक ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू के नया बस स्टैंड के पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से चार करोड़ 76 लाख की लागत से बन रहे वृद्धाश्रम का मंगलवार दोपहर विधायक हरलाल सहारण ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन में प्रयोग में ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सामग्री के नमूने भरवाए।

चार करोड़ 76 लाख की लागत से बन रहे वृद्धाश्रम का मंगलवार दोपहर विधायक हरलाल सहारण ने औचक निरीक्षण किया। - Dainik Bhaskar

विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि इस भवन के निर्माण से ऐसे बुजुर्गों को सहारा मिलेगा। जो अपने आप को निसहाय और अकेला महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से काफी बार शिकायत मिली है कि इसका निर्माण कार्य बिना देखरेख में हो रहा है। निर्माणकार्य में जो सामग्री उपयोग में ली जा रही है। उसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी लग रही है। इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी कार्य में लापरवाही ना बरतें। सरकार की योजना के अनुरूप बनाए जा रहे वृद्धाश्रम के निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य की जांच भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।