Aapka Rajasthan

Churu नशे में युवक ने ब्लेड से गले पर मारे कट, हालत गंभीर

 
Churu नशे में युवक ने ब्लेड से गले पर मारे कट, हालत गंभीर

चूरू न्यूज़ डेस्क, सदर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में शनिवार देर शाम शराब के नशे में एक युवक ने गले पर ब्लेड से काट लिया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा वार्ड में पहुंचे, जहां उसने घटना की जानकारी ली।

सदर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में शनिवार देर शाम शराब के नशे में एक युवक ने गले पर ब्लेड से काट लिया। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में परिजनों ने बताया कि वार्ड 31 निवासी मौसम मेघवाल ने शनिवार देर शाम घर पर था। उसने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में ब्लेड से अपने गले पर कट मार लिए। ब्लेड के कट के कारण से गले खून बहने लगा। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर तुरन्त लहूलुहान हालत में निजी वाहन से मौसम को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। गले में जख्म के कारण डॉक्टरों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना से हेड कॉन्स्टेबल मनीराम भी इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।