Aapka Rajasthan

Churu महाराष्ट्र में हज कमेटी के सदस्य बने शकील काजी का किया गया स्वागत

 
Churu महाराष्ट्र में हज कमेटी के सदस्य बने शकील काजी का किया गया स्वागत
चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू महाराष्ट्र सरकार द्वारा हज कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद चूरू निवासी व मुंबई प्रवासी मो. शकील काजी को सम्मानित किया गया। इंजीनियर सुरेश शर्मा ने बताया कि मो. शकील काजी को महाराष्ट्र की हज कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद चूरू की शान भी बढ़ गई है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम वर्मा, हिदायत खान, जाकिर झुनझुनवाला, मो. हशमत काजी, इमरान खोखर आदि ने हज कमेटी के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।