Aapka Rajasthan

Churu जिला स्टेडियम, मनोरंजन क्लब व खारिया के मैदान में होंगे जिलास्तरीय मुकाबले

 
Churu जिला स्टेडियम, मनोरंजन क्लब व खारिया के मैदान में होंगे जिलास्तरीय मुकाबले
चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू राज्य सरकार की पहल पर हो रहे ग्रामीण ओलिंपिक की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक होंगी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने बताया कि पूर्व में इन खेलों का आयोजन 22 सितंबर से प्रस्तावित था, जिसमें राज्य स्तर से बदलाव किया गया है। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर ग्रामीण ओलिंपिक की तैयारियां कर ली गई हैं। जिला स्टेडियम, मनोरंजन क्लब के साथ-साथ खारिया के मैदान में भी क्रिकेट प्रतियोगिता होेगी।