Aapka Rajasthan

Churu राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने की सब्जी रेहड़ी वालों के हित में घोषणा

 
Churu राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने की सब्जी रेहड़ी वालों के हित में घोषणा

चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू सरदार शहर के कच्चा बस स्टैंड स्थित कम्मा गेस्ट हाउस में रविवार को रेहड़ी यूनियन की ओर से राज्य मंत्री अनिल शर्मा व पालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अभी जल्द ही कच्चा बस का सौंदर्यकरण पूर्ण होने वाला है इसके बाद बिना राजनैतिक भेदभाव के साथ वापस सब्जी विक्रेताओं रेहड़ी सहित अन्य ठेलों को अंदर रखा दिया जायेगा। अब नगरपालिका के द्वारा कच्चा बस स्टैंड को पक्का बना दिया है। पालिका चेयरमैन चौधरी ने कहा कि गरीब, मजदूर और आमजन के हितों को देखते हुए बस स्टैड का पक्का निर्माण करवाया गया है। अब बरसात के समय में कीचड़ सहित अन्य परेशानी नहीं होगी। इसी प्रकार रेहड़ी यूनियन अध्यक्ष चम्पालाल राकसिया के नेतृत्व में रेहड़ी यूनियन के सदस्यों ने पुलिस थाने से कम्मा गेस्ट हाउस तक डीजे बजाकर जूलूस निकाला गया। इसी तरह पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन इशरराम डूडी, पार्षद राजेश पारीक, शिवभगवान कम्मा, महावीर माली, रमेश शर्मा, देवीसिंह राठौड, रेहडी यूनियन के उपाध्यक्ष पप्पू मीणा, महामंत्री रामचंद्र जाट, सचिव इमरान सब्जी फ़रोस, कोषाध्यक्ष राजकुमार पूनिया, संगठन मंत्री सांवरमल सैनी, प्यारेलाल आचार्य, नूर मोहम्मद खोखर, जमालुद्दीन, जितेंद्र सिंह रजावी, अकबर जमाल, पार्षद हंसराज सिद्ध, ओमप्रकाश नाई, शंकर तिवारी, माणकचंद सैनी, सुभाष सैनी आदि उपस्थित थे।