Churu आज से जिला स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक मुकाबले में 772 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम
Sep 29, 2022, 08:50 IST
चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक के जिलास्तरीय मुकाबले 29 सितंबर से शुरू होंगे। इस तीन दिवसीय आयोजन का आरंभ रिजर्व पुलिस लाइन मैदान से 29 सितंबर सुबह 9 बजे किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशन में जिला स्तरीय मुकाबलों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीईओ हरीराम चौहान ने बताया कि जिलास्तरीय खेलों में 7 ब्लॉक की 69 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 772 खिलाड़ी शामिल होंगे। पुलिस लाइन मैदान में हॉकी, जिला स्टेडियम में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, मनोरंजन क्लब में शूटिंग वॉलीबॉल तथा खारिया में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
