Aapka Rajasthan

चित्तौड़गढ़ में ANTF की बड़ी कार्रवाई, कार से डोडा-चूरा और MDMA बरामद

 
चित्तौड़गढ़ में ANTF की बड़ी कार्रवाई, कार से डोडा-चूरा और MDMA बरामद

जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, ANTF टीम ने बुधवार रात छापरी से सिंहपुर चौकी, कपासन रोड पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 35.920 किलोग्राम डोडा-चूरा और 15.83 ग्राम एमडीएमए (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया।पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। टीम ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी भागने में सफल रहे।

ANTF ने कार और बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है।